Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



मालखरौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोहर निराला, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी मनोहर निराला के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

पुलिस ने आरोपी मनोहर निराला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है और गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!