मारुति की इन कारों को खरीदने से पहले यहां देखें वेटिंग पीरियड, Brezza, Fronx और Grand Vitara तक शामिल

नई दिल्ली. भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। इस साल मारुति ने अपनी कई कारें लॉन्च की है। ब्रेजा, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा इन दिनों मारुति की सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है। फ्रोंक्स को कंपनी ने इसी साल लॉन्च किया था जबकि ग्रैंड विटारा को बीते साल ही लॉन्च किया गया था। वहीं ब्रेजा को पहली बार साल 2016 में लॉन्च किया गया था और बीते साल इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया था। इन तीनों को लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया गया है। बढ़ती डिमांड के कारण इस कार की वेटिंग पीरियड बढ़ गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

ग्रैंड विटारा का वेटिंग पीरियड 5 महीने से घटाकर 2.5 महीने का रह गया है
प्रोडक्शन बढ़ाने से मारुति को ग्रैंड विटारा और ब्रेजा का वेटिंग पीरियड कम करने के लिए मदद मिलेगी। ग्रैंड विटारा का वेटिंग पीरियड 5 महीने से घटाकर 2.5 महीने का रह गया है। वहीं ब्रेजा का वेटिंग पीरियड 1 महीने का हो गया है जो कि पहले 4.5 महीने तक था। वहीं मारुति फ्रोंक्स के लिए इस कार का वेटिंग पीरियड 3.5 महीने तक का हो गया है। ब्रेजा की हर महीने लगभग 14 हजार से अधिक यूनिट सेल हो रही है। ग्रैंड विटारी की लगभग 11,000 से 12,000 यूनिट सेल हो रही हैं। इसके अलावा , फ्रोंक्स की हर महीने औसतन 13,500 यूनिट सेल हो रही है। जिम्नी की हर महीने 4 हजार से 5 हजार यूनिट सेल हो रही है। इस महीने कंपनी की एसयूवी सेगमेंट में 22.5 प्रतिशत की मार्केट में हिस्सेदारी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Brezza, Fronx और Grand Vitara की कीमतें

भारतीय बााजर में ब्रेजा की कीमत 8.29 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है। वहीं फ्रॉक्स की कीमत 7.46 लाख रुपये से लेकर 13.14 लाख रुपये तक है। ग्रैंड विटारा की कीमत 10.70 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!