CG Election Result: मुड़ा लिया सिर और मूंछ.. चुनावी नतीजे के बाद शख्स ने पूरी की ये शर्त

महासमुंद: चुनाव के दौरान कुछ दिलचस्प चीजें भी सामने आती है। उनमें से एक अजीबो गरीब शर्त लगाना भी शामिल है। इस विधानसभा चुनाव मे महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा में जीत हार को लेकर हैरान करने वाली शर्त लगी और शर्त लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने शर्त हारने के बाद अपने वादे को निभाया और लोगो के आकर्षण के केन्द्र बन गए।

 



ये हैं खल्लारी विधानसभा के ग्राम बिहाझर के डेरहा राम यादव जी। इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले 48 वर्षीय यादव जी ने खल्लारी विधानसभा से भाजपा की जीत का दावा करते हुवे अपने मित्रों से शर्त लगाई थी कि भाजपा प्रत्याशी के हारने पर अपने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ साफ करा लेंगे। भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद यादव जी ने अपना वादा पूरा किया और सुर्खिया के केन्द्र बन गए।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

कैसा रहा नतीजा
बात करें महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा सीट की तो यहाँ से कांग्रेस के द्वारिकाशीष यादव ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के लका चंद्राकर को 37 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया है। कांग्रेस को इस सीट पर 1 लाख 4 हजार 52 जबकि दूसरे नंबर पर रही भाजपा को 66 हजार 933 वोट मिले हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाया, फिर चाकू की नोट पर लूट, युवती समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!