RoadBlock : आक्रोशित ग्रामीणों ने बिलासपुर-जांजगीर मार्ग पर चक्काजाम किया, सड़क पर पुल नहीं लगने से जाम हो रहा था पानी, आंदोलन और पुल लगाने तक मुख्य मार्ग पर 6 घण्टे तक थमे रहे पहिए… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के नरियरा गांव में नाली जाम होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिलासपुर-जांजगीर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. मुख्य मार्ग पर सड़क बन रही है और यहां मुख्य मार्ग पर पुल नहीं बनने से पानी जाम हो रहा था. समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की थी, लेकिन जब कोई पहल नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतर आए.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

ग्रामीणों के चक्जाजाम करने की सूचना के बाद अकलतरा के नायब तहसीलदार चन्द्रकुमार साहू और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को मुख्य मार्ग पर पुल लगाने का आश्वासन दिया, तब 4 घण्टे बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद सड़क पर पुल लगाया गया, तब सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही और पुल लगाने में 2 घण्टे लगे. इस तरह 6 घण्टे तक वाहनों के पहिए थमे रहे.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!