Champa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने सिवनी गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ज्योति लाल खैरवार उर्फ जयंत, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी ज्योति लाल खैरवार उर्फ जयंत के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

पुलिस ने आरोपी ज्योति लाल खैरवार उर्फ जयंत के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी सिवनी गांव तारपारा निवासी ज्योति लाल खैरवार उर्फ जयंत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!