Fraud Arrest : दूसरे के नाम पर लिया 4 लाख का लोन, फिर अपने खाते में कर लिया आहरण, धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने दूसरे के नाम पर 4 लाख का लोन निकालकर राशि आहरण करने वाले आरोपी मनीष सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है. आरोपी अवरीद गांव का रहने वाला है. लोन किस्त जमा नहीं होने पर बैंक द्वारा कॉल आने से धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है.

 



दरअसल, खोखरा गांव निवासी लहरी बरेठ को 16 दिसंबर को लोन की क़िस्त जमा नहीं होने के संबंध में बैंक से फोन आया. इसके बाद जब लहरी बरेठ ने बैंक से लोन के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि उसके मोबाइल के माध्यम से बैंक खाता में लोन अप्लाई किया गया था और लोन क़िस्त आने पर उसके खाता से आरोपी मनीष सिंह ने 4 लाख रुपये आहरण कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद रिपोर्ट लिखाई गई और मामले में पुलिस ने आरोपी मनीष सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!