FIR : गाली-गलौज, मारपीट का मामला, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट के मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. मामला अकलतरा के संजय नगर का है.



दरअसल, अरुण यादव ने रिपोर्ट लिखाई कि वह घर में खाना खा रहा था, तभी उसके बेटे के पीछे-पीछे, मोहल्ले का सोनू विश्वकर्मा आया और उसके बेटे से मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

जब अरुण यादव ने मारपीट करने से मना किया तो आरोपी सोनू विश्वकर्मा तैश में आ गया और अपने 2 साथी राजू श्रीवास, निलेश साहू को बुलाकर गाली-गलौज, मारपीट की. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!