गुटखा बना मौत का कारण… पैसे नहीं मिलने पर शख्स ने कर दिया ये कांड, जानें मामला

बालाघाट. मध्यप्रदेश के बालाघाट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मामूली सी बात पर नाराज पति ने आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला गढ़ी थाना क्षेत्र के अरंडी गांव इमलीटोला का है, जहां पत्नी ने गुटखा के लिए पैसे नहीं दिए तो नाराज पति ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते 2 नवंबर को उत्तर प्रदेश के महोबा में भी एक छात्रा नें फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसके पीछे की वजह बस इतनी थी की टीचर को उसके स्कूली बैग से गुटखे का एक पाउच मिला था। टीचर ने उसके पिता को कॉलेज बुलाया और पिता से उसकी शिकायत कर दी थी। इतना ही नहीं डांट भी लगाई, जिसके बाद छात्रा खुद को लज्जित और अपमानित महसूस कर फांसी के फंदे पर झूल गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!