Janjgir Arrest : शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर मारपीट वाले फरार आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर मारपीट वाले फरार आरोपी लवकेश राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी पुटपुरा गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, भुनेश्वर राठौर ने रिपोर्ट लिखाई कि 03 जून 2022 को पुटपुरा के फर्नीचर फैक्ट्री गया था. इसी दौरान पुटपुरा गांव के रहने वाला लवकेश राठौर आया और शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगा. जब पीड़ित ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी तैश में आ गया और मारपीट करने लगा.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

जब पीड़ित ने अपने परिजन को बुलाया तो आरोपी लवकेश राठौर अपने साथी को बुला लिया और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. मामले में आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 327, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था और फरार आरोपी लवकेश राठौर की गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!