Janjgir FIR : गुटखा खिलाने को लेकर विवाद, फिर डंडे से किया सिर पर वार, सिर फटा, पुलिस ने किया FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखरा गांव में गुटखा खिलाने को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी विशाल सूर्यवंशी ने पीड़ित के सिर पर डंडे से वार कर दिया. घटना में पीड़ित दिनेश सूर्यवंशी के सिर से खून निकलने लगा. मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल सूर्यवंशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.



इसे भी पढ़े -  30 जनवरी शहीद दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

पुलिस के मुताबिक दिनेश सूर्यवंशी ठेला के पास गया था, तभी विशाल सूर्यवंशी पहुंचा और गुटखा खिलाने को कहा. जब दिनेश ने रुपये नहीं होने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद हो गया.

इसके बाद विशाल सूर्यवंशी हाथ में डंडा लेकर दिनेश सूर्यवंशी के घर पहुंचा और गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी. फिर उसके सिर पर वार कर दिया. घटना में दिनेश के सिर से खून बहने लगा. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  जांजगीर बड़ी खबर : घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग, बदमाश का हाफ एनकाउंटर, जिले में पहली बार हुई ऐसी वारदात... अन्य 8 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, रॉड, डंडे और 4 लाख जब्त, फायरिंग स्थल पर पहुंचे SP...

error: Content is protected !!