JanjgirChampa Arrest : आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 3 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, कुरदा गांव निवासी कैलाश पटेल को राम गोपाल पटेल, नीलकमल पटेल और सोनकमल पटेल के द्वारा गाली-गलौच कर चोर हो, चोरी करते हो, कहकर धक्का-मुक्की और दूसरे दिन भी पटाखा फोड़कर प्रताड़ित की गई थी. इससे तंग आकर कैलाश पटेल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले आरोपी रामगोपाल पटेल, नीलकमल पटेल और सोनकमल पटेल को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 306 और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!