JanjgirChampa Big Arrest : देह व्यापार के गोरखधंधा में संलिप्त 2 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, …इस तरह से हुई पुलिस की कार्रवाई… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने देह व्यापार के गोरखधंधा में संलिप्त 2 महिला सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला में संचालिका भी शामिल है, जो अपने घर देह व्यापार करा रही थी. मामले में आरोपियों के खिलाफ पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. एक आरोपी राजेन्द्र खोबरागड़े महाराष्ट्र और दूसरा आरोपी निर्मल बरेठ चाम्पा क्षेत्र के दारंग के रहने वाले हैं. आरोपियों के कब्जे से 3 हजार 9 सौ रुपये, 2 मोबाइल, आपत्तिजनक वस्तु सहित 2 बाइक को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

दरअसल, पुलिस की सूचना मिली कि चाम्पा के जगदल्ला में एक घर में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी. इस दौरान महिला के साथ 2 आरोपी आपत्तिजनक हालत में मिले. इसके बाद 2 पुरुष निर्मल प्रसाद बरेठ, राजेन्द्र खोबरागड़े और महिला संचालिका सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!