JanjgirChampa Big Breaking : ट्रक और कार में भीषण टक्कर, दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत, टक्कर के बाद कार में लगी हल्की आग, 4 लोगों के शव फंसे रहे

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया-झूलन गांव के जंगल के पास ट्रक और कार में भीषण टक्कर हुई है. घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई है. सभी मृतक, एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

 



 

 

 

दरअसल, बलौदा से सोनी परिवार शिवरीनारायण बारात गई थी और वापस कार से बलौदा लौट रही थी. वे लोग पकरिया-झूलन गांव के जंगल के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई और दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत हो गई है. दूल्हे को पामगढ़ अस्प्ताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है. बाकी 4 लोगों के शव कार में फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने की कवायद की जा रही है. टक्कर के बाद कार में हल्की आग लग गई थी और धुआं उठने लगा था. कुछ देर में आग पर काबू पाया गया है. फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लोगों की भीड़ है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!