JanjgirChampa Big Breaking : ट्रक और कार में भीषण टक्कर, दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत, टक्कर के बाद कार में लगी हल्की आग, 4 लोगों के शव फंसे रहे

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया-झूलन गांव के जंगल के पास ट्रक और कार में भीषण टक्कर हुई है. घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई है. सभी मृतक, एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

 



दरअसल, बलौदा से सोनी परिवार शिवरीनारायण बारात गया था और वापस कार से बलौदा लौट रहा था. वे लोग पकरिया-झूलन गांव के जंगल के पास पहुंचे थे कि ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई और दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत हो गई है. दूल्हे को पामगढ़ अस्प्ताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

बाकी 4 लोगों के शव कार में फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने की कवायद की जा रही है. टक्कर के बाद कार में हल्की आग लग गई थी और धुआं उठने लगा था. कुछ देर में आग पर काबू पाया गया है. फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लोगों की भीड़ है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!