JanjgirChampa Big Update : 40 घन्टे बाद भी युवक का पता नहीं चला, बिलासपुर के SDRF और स्थानीय गोताखोर की टीम कर रही सर्चिंग, मौके पर लोगों की भीड़ लगी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के वार्ड 5 के घुन्नी तालाब में रविवार को डूबे युवक का 40 घण्टे बाद भी कुछ भी पता नहीं चला है. पहले स्थानीय गोताखोर की टीम सर्चिंग कर रही थी, लेकिन अब बिलासपुर से SDRF की टीम पहुंच गई है और SDRF के साथ ही स्थानीय गोताखोर की टीम लगातार तलाश कर रही है. मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है, वहीं पुलिस भी मौजूद है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

बलौदा के वार्ड 5 का युवक आनन्द तम्बोली, घुन्नी तालाब में रविवार को दोपहर के वक्त डूब गया था. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की, लेकिन जब पता नहीं चला तो जांजगीर से स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया.

गोताखोरों ने 24 घन्टे तक काफी मशक्कत की, लेकिन युवक की तलाश पूरी नहीं हुई तो बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाई गई. अब SDRF और स्थानीय गोताखोर की टीम तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!