Sakti Big Update : सड़क हादसे में 3 युवकों के मौत का मामला, प्रशासन की समझाइश परिजन ने चक्काजाम किया समाप्त, 3 घण्टे से अधिक तक चला चक्काजाम, तीनों दोस्त रायगढ़ के प्लांट में करते थे काम

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के मिशन चौक के पास बाइक और हार्वेस्टर की भिड़ंत होने से 3 युवकों की मौत हो गई थी. इसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया. प्रशासन की समझाइश के बाद चक्काजाम शांत हुआ. मृतकों में 2 युवक सतगढ़ और 1 युवक रायगढ़ का रहने वाला है. तीनों दोस्त रायगढ़ के प्लांट में साथ काम करते थे.

 



दरअसल, 17 मई को बाइक सवार 3 युवक जा रहे थे. मिशन चौक के पास हार्वेस्टर से भिड़ंत होने से तीनों की मौके पर मौत हो गई थी. इसके बाद मालखरौदा थाना में आक्रोशित ग्रामीण और पुलिस के बीच विवाद हो गया था. आज आक्रोशित ग्रामीण और परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्कजाम कर दिया. मौके पर एडिशनल एसपी हरीश यादव, एसडीओपी मनीष कुंवर सहित कई थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

प्रशासन की समझाइश के 3 घण्टे बाद ग्रामीण एवं परिजन ने चक्काजाम समाप्त किया. इसकी वजह से छपोरा, जैजैपुर, सक्ती मुख्य मार्ग बाधित रहा. पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में हार्वेस्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!