JanjgirChampa Big Update : तालाब में डूबे युवक का शव 41 घन्टे बाद मिला, बिलासपुर के SDRF और स्थानीय गोताखोर की टीम कर रही थी सर्चिंग, मौके पर लोगों की जुटी थी भीड़

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के वार्ड 5 के घुन्नी तालाब में रविवार को डूबे युवक का शव 41 घण्टे बाद मिल गया है. पहले स्थानीय गोताखोर की टीम सर्चिंग कर रही थी, फिर बिलासपुर से SDRF की टीम पहुंची और SDRF के साथ ही स्थानीय गोताखोर की टीम लगातार तलाश कर रही थी. मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी, वहीं पुलिस भी मौजूद थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.बलौदा के वार्ड 5 का युवक आनन्द तम्बोली, घुन्नी तालाब में रविवार को दोपहर के वक्त डूब गया था. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की थी, लेकिन जब पता नहीं चला तो जांजगीर से स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

गोताखोरों ने 24 घन्टे तक काफी मशक्कत की, लेकिन युवक की तलाश पूरी नहीं हुई तो बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाई गई थी. अब SDRF और स्थानीय गोताखोर की टीम तलाश कर रही थी. अब 41 घण्टे बाद युवक का शव मिल गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!