Sakti Big Accident : ट्रैक्टर ने बाइक सवार कोटवार को मारी ठोकर, अस्पताल ले जाते वक्त हुई कोटवार की मौत, पुलिस ने घटनाकारित ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

सक्ती. हसौद क्षेत्र के पेंड्री गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार कोटवार को कुचल दिया. हादसे में कोटवार की अस्प्ताल ले जाते समय मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



हसौद पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार कोटवार अनिल दास महंत चिस्दा गांव गया था, जहां से वह अपने गांव जा रहा था, तभी पेंडी गांव में सामने तरफ से ट्रैक्टर ड्राइवर ने ट्रैक्टर को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ले जाकर बाइक सवार कोटवार अनिल दास महंत को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

एक्सीडेंट से कोटवार अनिल दास महंत को चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई. पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!