Sakti Big Accident : ट्रैक्टर और बाइक में हुई भिड़ंत, बाइक सवार दो नाबालिग की हुई मौके पर मौत, घटना के बाद से फरार हुआ ट्रैक्टर चालक, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के सरहर गांव के स्वागत द्वार पर ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. इससे बाइक में सवार दो नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. मृतक बाइक सवार नाबालिग भूपेंद्र सूर्यवंशी, अभय सूर्यवंशी बघौदा गांव के रहने वाले थे.

 



दरअसल, बघौदा गांव निवासी बाइक सवार भूपेंद्र सूर्यवंशी 15 वर्षीय और अभय सूर्यवंशी, अपने गांव से बाराद्वार की ओर जा रहे थे. इस दौरान सरहर गांव के स्वागत द्वार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने ठोकर मार दी. इससे दोनों नाबालिग की मौके पर मौत हो गई. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करके पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

फिलहाल, मामले में बाराद्वार पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है. मामले में घटनाकरित ट्रैक्टर के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!