Sakti Big News : गाली-गलौज करने से मना करने पर किया युवक पर हमला, गंभीर हालत में युवक रायगढ़ रेफर

सक्ती. सक्ती के बुधवारी बाजार में गांजा पीने के लिए आए 3 लोगों ने युवक राजू उर्फ रोशन पर बांस के डंडे से हमला कर दिया. इससे युवक राजू के सिर में गंभीर चोट लगने से सक्ती अस्पताल से गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर किया गया है. मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 



सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि टेमर गांव का युवक राजू उर्फ रोशन, पानी टंकी के पास काम करके आराम कर रहा था, तभी 3 लोग आकर वहां पर बुजुर्ग से गांजा पीने के लिए चिलम की मांग करने लगे. चिलम नहीं मिलने पर गाली-गलौज करने लगे, जिसे मना करने पर बांस के डंडे से हमला कर दिया. इससे युवक राजू उर्फ रोशन के सिर पर गंभीर चोट लगने पर सक्ती अस्पताल से रायगढ़ रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!