IND vs SA: Rohit Sharma की वापसी रही सुपरफ्लॉप, इस अफ्रीकी गेंदबाज ने ‘हिटमैन’ को आउट करके बनाया ‘स्पेशल’ रिकॉर्ड; पीछे छूटे कई दिग्गज बॉलर

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्‍पोर्ट्स पार्क में शुरू हो चुका है। कगिसो रबाडा ने भारत की शुरुआत बिगाड़ते हुए सबसे पहले भारतीय कप्‍तान रोह‍ित शर्मा को पवेलियन लौटाया। रोहित शर्मा की ब्रेक के बाद वापसी सुपरफ्लॉप रही जबकि कगिसो रबाडा ने उनका विकेट लेकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

 



रबाडा के आगे बेबस हुए रोहित
कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में 13वीं बार पवेलियन की राह दिखाई। हिटमैन ने रबाडा की गेंद को पुल करने का प्रयास किया, लेकिन बल्ले और गेंद का संपर्क ठीक तरह से नहीं हो सका और गेंद सीधा बर्गर के हाथों में चली गई। रोहित महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंटरनेशनल क्रिकेट में रबाडा अब रोहित को सर्वाधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

Selfless Captain Rohit Sharma 🥵🔥#INDvsSA #Rabada #CaptainRohitsharma pic.twitter.com/tZGseN554l

— DINU (@dinu_3429)

इन गेंदबाजों के फेवरेट शिकार रोहित
रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में दूसरे नंबर पर टिम साउदी का नाम है। साउदी हिटमैन को 12 बार पवेलियन भेज चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एंजेलो मैथ्यूज का नाम है, जिन्होंने रोहित का विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 बार झटका है। वहीं, नाथन लायन रोहित को 9 बार पवेलियन की राह दिखा चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

यशस्वी-गिल भी रहे फ्लॉप
सेंचुरियन टेस्ट में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। रोहित शर्मा महज 5 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी जायसवाल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल भी बुरी तरह फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। भारतीय टीम पिछले 31 साल में एक बार भी साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!