Sakti Big Arrest : शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर फरार आरोपी पटवारी बिलासपुर से गिरफ्तार, एक आरोपी महिला की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

सक्ती. सक्ती पुलिस ने शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना करने वाले फरार आरोपी पटवारी कुंजबिहारी बैसवाड़े को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी कुंजबिहारी बैसवाड़े के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत केस दर्ज किया है, वहीं घटना में शामिल एक महिला आरोपी हेमलता बंसल की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

दरअसल, तत्कालीन नायब तहसीलदार शिव कुमार डडसेना ने 4 सितंबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सक्ती के तत्कालीन पटवारी कुंजबिहारी बैसवाड़े द्वारा शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना की गई है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी पटवारी कुंजबिहारी बैसवाड़े फरार हो गया था.

मुख़बिर से सूचना मिलने पर सक्ती पुलिस ने बिलासपुर से फरार आरोपी पटवारी कुंजबिहारी बैसवाड़े को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!