Attack : व्यक्ति ने किचन में घुसकर महिला की गर्दन में किया वार, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. बाराद्वार के वार्ड नं. 01 में अज्ञात व्यक्ति ने घर के अंदर घुसकर महिला आरती साहू की गर्दन में वार कर भाग गया. इससे महिला की गर्दन में चोट आई है. मामले में पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 452 के तहत FIR दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार वार्ड नं. 1 की महिला आरती साहू ने बताया कि वह अपने घर के किचन में खाना बना रही थी. घर का दरवाजा खुला रहने पर अज्ञात व्यक्ति जो मास्क, स्कार्फ, भूरा जैकेट पहनकर आया हुआ था. पीछे से उसके मुंह में कप दबाकर गर्दन में किसी धारदार वस्तु से वार किया.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

इससे गर्दन में चोट लगने पर वह चिल्लाने लगी और अज्ञात व्यक्ति धक्का देकर भाग गया. इसकी जानकारी अपनी सहेली आराधना भारद्वाज और अपने पति देवचरण साहू को दी.

फिलहाल, मामले में बाराद्वार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच के जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : पोंच में बेटियों को मिलेगा कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण

error: Content is protected !!