JanjgirChampa Big News : शराब की बोतल से युवक पर हमला, 2 युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज, घायल युवक सिम्स बिलासपुर में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में शराब की बोतल से युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है और लहूलुहान हालत में घायल युवक का वीडियो वायरल हुआ है. घायल युवक का इलाज सिम्स बिलासपुर में चल रहा है. इधर, घायल युवक की मां की रिपोर्ट पर मुलमुला पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, नरियरा गांव की शराब दुकान के पास आपसी विवाद में युवक अजय चौहान का गांव के 2 युवकों से विवाद हो गया. इसके बाद, तैश में आकर दोनों युवकों ने शराब की बोतल से युवक अजय चौहान पर हमला कर दिया. युवक के हमला में घायल होने लहूलुहान हालत में होने का वीडियो वायरल हो रहा है. फिलहाल, पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!