JanjgirChampa Big News : ट्रेलर के 2 ड्राइवर से लूट, एक ड्राइवर पर चाकू से हमला, बलौदा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र में ड्राइवर पर चाकू से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बाइक सवार 3 बदमाश पहुंचे थे और 2 अलग-अलग घटना में 3 हजार रुपये, 2 मोबाइल लूटकर फरार हो गए हैं. चाकू के हमले से 1 ड्राइवर के चेहरे पर चोट आई है. चाकू से हमला और लूट की वारदात के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और बदमाशों की खोजबीन की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दरअसल, बलौदा क्षेत्र के खिसोरा गांव में 1 ट्रेलर के ड्राइवर दीपक बरेठ को रुकवाया गया और लूट की घटना को 3 बदमाशों ने अंजाम देने की कोशिश की. इस दौरान ड्राइवर द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से चेहरे पर वार कर दिया और मोबाइल लूटकर भाग निकले.

फिर यही बदमाश बलौदा के बस स्टैंड पहुंचे और चाकू की नोक पर दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर शिव प्रकाश पांडेय को रोककर चाकू की नोक पर 3 हजार रुपये, मोबाइल को लूटकर भाग गए. सूचना के बाद बलौदा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है और बदमाशों की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!