CG News : नवा रायपुर होगा राममय, सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक सभी चौक चौराहों में 22 तारीख तक बजेगी राम भजन और राम धुन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दिये नवा रायपुर अटल नगर में श्रीराम जी भक्ति गीत प्रसारण एवं 22 जनवरी को अयोध्या से कार्यक्रम के LIVE प्रसारण के निर्देश

रायपुर. अयोध्या में 22 जनवरी के भव्य कार्यक्रम की तैयारी हेतु कैबिनेट वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सभी चौक पर श्रीराम जी के भजन एवं भक्ति गीत प्रसारण के निर्देश अटल नगर प्राधिकरण को दिये। उन्होंने आम जानता कि सुविधा एवं आस्था के लिये 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम के सीधे प्रसारण नवा रायपुर में लगे बड़े LED स्क्रीन पर भी LIVE दिखाए जाने हेतु सीईओ नवा रायपुर को निर्देशित किया ।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल अन्तर्गत नवा रायपुर स्मार्ट सिटी में 20 चौक / चौराहों पर आम जानता कि सुविधा एवं जानकारी प्रदाय करने हेतु स्पीकर/PA सिस्टम इनस्टॉल किए गए है । इसके अतिरिक्त 7 जगह भव्य / बड़े साइज के LED स्क्रीन भी इनस्टॉल किए गए हैं।

ओपी चौधरी ने नवा रायपुर के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, इस से नवा रायपुर के लोगों को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम से जुड़ने का एक और आसान रास्ता मिलेगा ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!