Thief : घर के बाहर खड़े माजदा वाहन से किराना सामग्री की हुई चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, FIR दर्ज, पहले भी हो चुकी है चोरी, CCTV में बदमाश कैद, फिर भी पुलिस के हाथ खाली ?

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव में घर के बाहर खड़े माजदा वाहन से किराना सामग्री की चोरी हुई है. जिसकी कीमत 45 से 50 हजार रुपये बताई गई है. मामले में CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर दिखाई दे रहा है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत FIR दर्ज किया है. बड़ी बात यह है कि यहां पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है.

 



पुलिस के मुताबिक, तरौद गांव निवासी ट्रांसपोर्टर पवन अग्रवाल, बिलासपुर से माजदा वाहन में किराना समान भरकर लाया था और घर के सामने खड़ा किया था. जहां से 45 से 50 हजार रुपये की सामग्री की चोरी हो गई है. मामले में CCTV फुटेज भी सामने आया है. मामले में पुलिस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

आपको बता दें कि 28 जुलाई 2023 को भी घर के माजदा वाहन खड़ा था, जिसमें से 19 हजार रुपये की तेल की चोरी की गई थी और मामले में पवन अग्रवाल ने रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन विडंबना यह है कि इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. इसके बाद फिर चोरों ने धावा बोला है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!