Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने चोरभट्ठी गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बलराम चंद्रा, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी बलराम चंद्रा के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

पुलिस ने आरोपी बलराम चंद्रा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!