Fraud Arrest : भाजपा नेता इंजी. आनंद प्रकाश मिरी हुए 10 लाख की ठगी के शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार, बदमाशों ने इस तरह दिया ठगी की घटना को अंजाम… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे और हाल ही में भाजपा में शामिल इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी ठगी के शिकार हो गए हैं. पूजा-पाठ के लिए पहुंचे 5 लोगों ने आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को बेहोश कर दिया और 10 लाख रुपये, मोबाइल को लेकर भाग गए हैं. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और फरार 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

दरअसल, भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी ने कुछ लोगों को पूजा-पाठ के लिए बुलाया था और वे अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा की कोसाबाड़ी में गए थे. यहां पूजा-पाठ के बाद भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को प्रसाद खाने को दिया गया. इसके बाद तीनों बेहोश हो गए. फिर बदमाशों ने भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी के पास रखे 10 लाख रुपये, मोबाइल लेकर भाग गए.

पुलिस ने रिपोर्ट पर आईपीसी की 420, 120 ( बी ) के तहत जुर्म दर्ज किया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा फरार अन्य 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!