शादी नहीं तो पढ़ाई नहीं! 13 साल के बच्चे की ज़िद के आगे घरवालों ने मानी हार, करवानी पड़ी शादी

शादी की सही उम्र क्या है और क्या होनी चाहिए, इस पर बहस तेजी से जारी है. हालांकि राय सबकी अलग अलग होती है. बहुत से समाज ऐसे भी हैं जो अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार शादी ब्याह की उम्र और रस्में तय करते हैं. लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है कि बच्चे की जिद के चलते माता पिता उसकी शादी करने पर ही मजबूर हो जाएं. वो भी शादी की तयशुदा उम्र में नहीं बल्कि महज 13 साल की उम्र में. पाकिस्तान (Pakistan) में एक ऐसी ही शादी हुई है, जिसमें दो बच्चे दूल्हा दुल्हन बने और निकाह रचाया. उनकी ये शादी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

13 साल में बना दूलहा

पाकिस्तान में हुई इस शादी का वीडियो शेयर किया है सलाम पाकिस्तान नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने. जिसमें एक 13 साल का बच्चा दूल्हा बना नजर आ रहा है. उसकी दुल्हन महज 12 साल की है. कुछ न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बच्चे ने अपने अम्मी अब्बू के आगे शर्त रख दी थी कि जब तक शादी नहीं होगी वो आगे पढ़ाई नहीं करेगा. बच्चे की इस जिद के आगे माता पिता ने घुटने टेक दिए और उसके बाद दोनों का निकाह हो गया. जबकि पाकिस्तान में निकाह की उम्र लड़के के लिए 18 साल और लड़कियों के लिए 16 साल तय की गई है. उसके बावजूद माता पिता ने ये शादी कर दी. Reviewit.pk के मुताबिक दोनों की ‘बात पक्की’ की रिवायत पूरी हो चुकी है यानी पारंपरिक तरीके से सगाई हो चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ये तो हद हो गई. एक यूजर ने लिखा कि इस बच्चे के पिता सीरियस हैं और अपने इकलौते बेटे को दूल्हा बना देखना चाहते थे. इसलिए ऐसा किया गया. एक यूजर ने लिखा कि बालिग हुए बिना ये शादी करना पाकिस्तान में कानूनी सही नहीं माना जाएगा. एक यूजर ने लिखा कि ये कंटेंट क्रिएट करने के लिए भी हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!