JanjgirChampa Big Accident : बोलेरो और कार में जोरदार भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 10 लोगों को चोट आई, 5 गम्भीर बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यासनगर में बोलेरो और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बोलेरो में सवार 1 महिला की मौत हुई है, वहीं दोनों वाहनों में सवार 10 लोगों को चोट आई है. पामगढ़ अस्पताल से 5 गम्भीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

दरअसल, शिवरीनारायण की ओर से 2 मिस्त्री कार से बिलासपुर जा रहे थे, वहीं रतनपुर से बोलेरो में 9 लोग सारंगढ़ जिले अपने घर जा रहे थे. वे व्यासनगर गांव पहुंचे थे कि बोलेरो और कार में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 1 महिला की मौत हो गई है. हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 5 लोगों को बिलासपुर रेफ़र किया है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!