Korba Accident Death : तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत, टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराया माजदा वाहन

कोरबा. पाली थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में NH 130 पर तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. टक्कर के बाद माजदा वाहन भी डिवाइडर से टकरा गया है. मृतक युवक, बांकीमोंगरा थाना के सिंघाली गांव का रहने वाला था.

 



पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहे मासदा वाहन क्रमांक JH 01 FE 9893 ने नवाडीह गांव में NH 130 पर बाइक सवार युवक राजकमल अगरिया उम्र 22 वर्ष को ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था, जिसे पाली के सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

मामले में फरार आरोपी ड्राइवर के खिलाफ़ पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 A के तहत जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : कई टीआई के तबादले, कई थाना प्रभारी बदले गए, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!