Malkharoda Arrest : मादक पदार्थ गांजा का अवैध परिवहन करने वाले 6 आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने पोता मेनरोड के पास से किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा का अवैध परिवहन करने वाले 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने गांजा की अवैध परिवहन करने वाले कार और 7.560 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छपोरा से सक्ती की ओर मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने पोता मेनरोड में घेराबंदी कर गांजा की अवैध परिवहन करने वाले आरोपी धनेश्वर चंद्रा, सुरेश कुमार चंद्रा, अजय कुमार निषाद, मोहम्मद फैजान, अमन कुर्रे और प्रकाश कुमार चौहान को गिरफ्तार किया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.560 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा और परिवहन करने वाले कार को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बलौदा क्षेत्र में कोलवाशरी बनी लोगों के लिए मुसीबत, कोलवाशरी प्रबंधनों की मनमानी, प्रदूषण और बीमारी से परेशान हो रहे लोग, भू-जल स्रोत के दोहन से क्षेत्र में लगातार गिर रहा जलस्तर, अभी से डबरी-तालाब सूखे, कोलवाशरी की डस्ट से पट रही डबरी, प्राकृतिक संसाधन को नष्ट करने की हो रही मनमानी कोशिश, जिला प्रशासन के अफसरों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, नारकीय जीवन जी रहे क्षेत्र के लोग, डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!