Police Action : देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को हसौद पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना ने प्रयुक्त बाइक जब्त

सक्ती. हसौद पुलिस ने देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.



हसौद पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लीलाधर चंद्रा, देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी लीलाधर चंद्रा के कब्जे से 30 नग देशी शराब, 5 नग विदेशी शराब और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

पुलिस ने आरोपी लीलाधर चंद्रा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी लीलाधर चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!