Sakti Arrest : 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को हसौद पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. हसौद पुलिस ने मल्दा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



हसौद पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामभगत मित्तल उर्फ लाला, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी रामभगत मित्तल उर्फ लाला के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने आरोपी रामभगत मित्तल उर्फ लाला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!