Sakti Arrest : 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब बेचने वाले आरोपी कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी कुमार बंजारे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि मुक्ताराजा गांव में एक व्यक्ति महुआ शराब बिक्री करने के लिए छुपाकर रखा हुआ है. इसके बाद बाराद्वार पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी कुमार बंजारे के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने दूजेराम ज्योति

error: Content is protected !!