Sakti Big News : मायके में नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, किया गया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी सक्ती पुलिस

सक्ती. सक्ती के वार्ड नंबर 4 में नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मृतक नवविवाहिता महिला अनुष्का शर्मा ने किस वजह से खुदकुशी की है, इसका अभी पता नहीं चला है.

 



पुलिस के मुताबिक, सक्ती के वार्ड नंबर 4 निवासी लवकुश शुक्ला की बेटी अनुष्का की शादी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में रहने वाले हेमन्त तिवारी से हुई थी. वह पिछले 20 से 25 दिनों पहले ससुराल से मायके आई थी. वह घर में अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में सक्ती पुलिस द्वारा परिजन का बयान लिया जाएगा. इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस वजह से नवविवाहिता महिला अनुष्का तिवारी ने खुदकुशी की है ?

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!