Sakti Big News : बाइक की डिक्की में रखे 1 लाख 23 रुपए को ले उड़े चोर, चोरों का CCTV फुटेज आया सामने, थाना में FIR दर्ज

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के निजी पेट्रोल पंप में खड़ी बाइक की डिक्की से 1 लाख 23 हजार रूपए को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करके ले गया है और चोरों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. मामले की जांच पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर की जा रही है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, उष्मान खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने भाई और मां के साथ जैजैपुर के सहकारी बैंक से रुपए निकलवाकर अपने घर कांशीगढ जा रहा था, तभी जैजैपुर के निजी पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गया. इसी दौरान बाइक में तीन व्यक्ति गए और बाइक की डिक्की में रखी 1 लाख 23 हजार रूपए को चोरी कर के ले गया है. मामले में पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

पुलिस ने उष्मान खान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!