FIR : घर बनाने से मना करने पर दो छोटे भाइयों ने बड़े भाई से की मारपीट, थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव में घर बनाने से मना करने पर बड़े भाई से दो छोटे भाइयों ने मारपीट की है. पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों छोटे भाई पुनीराम निर्मलकर, त्रिदेव निर्मलकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तरौद गांव के अमरूद निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में था. उसी समय उसके छोटे भाई पुनीराम निर्मलकर, त्रिदेव निर्मलकर ने आकर कर घर नहीं बनाने देने की बात को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों छोटे भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

error: Content is protected !!