WTC Points Table: राजकोट में विशाल जीत से भारत को हुआ तगड़ा फायदा, AUS को पछाड़कर निकली आगे, देखें अंक तालिका

भारतीय टीम ने इंग्लैंड (IND vs ENG 3rd Test) के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 434 रन से जीत लिया। राजकोट में मेहमान टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी जीत रही।



इस जीत से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में भी बड़ा फायदा हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली जीत के बाद भारतीय टीम WTC Points Table पर फिर से दूसरे स्थान पप पहुंच गई। भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पीछे छोड़ दिया।

IND vs ENG 3rd Test: जीत के साथ ही WTC Points Table में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत
दरअसल, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल (WTC Points Table) में न्यूजीलैंड की टीम नंबर एक पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद न्यूजीलैंड ने पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे स्थान पर भारतीय टीम पहुंच गई है। राजकोट टेस्ट में मिली जीत के साथ ही भारत WTC Points Table में दूसरे स्थान पर पहुंची और ऑस्ट्रेलिया एक स्थान खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़े -  IPL टीम स्पॉन्सरशिप ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा,आसानी से समझें इसका मतलब

भारत के पास 7 मैच में 50 अंक हो गए हैं। भारत का अंक प्रतिशत 59.52 हो गया है।ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 मैच में से 6 मैचों में जीत हासिल कर 66 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की टीम को इस हार से एक स्थान का नुकसान हुआ। इंग्लैंड टीम WTC Points Table पर आठवें स्थान पर है।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026: 17 साल से नहीं टूटा युवराज सिंह का ये महा-रिकॉर्ड, अच्छे-अच्छे दिग्गज भी हुए फेल; क्या इस सीजन टूटेगा तिलिस्म?

IND vs ENG 3rd Test: भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हराया
भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड (IND vs ENG) को 434 रन से हराया। राजकोट में खेले गए इस मैच में भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 319 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 126 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 430 रन पर पारी घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 122 रन पर ढेर हो गई और सीरीज का तीसरा टेस्ट भारत ने जीत लिया। अब चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026: 17 साल से नहीं टूटा युवराज सिंह का ये महा-रिकॉर्ड, अच्छे-अच्छे दिग्गज भी हुए फेल; क्या इस सीजन टूटेगा तिलिस्म?

error: Content is protected !!