बड़ी खबर : होली का रंग पड़ा फीका, नदी में डूबने से 2 बच्ची की मौत; घर में मचा कोहराम

झारखंड के पलामू में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित कादल कुर्मी गांव में दो बच्चियों की मौत कोयल नदी में डूबने से हो गई।

 



इससे हर्षोल्लास का पर्व होली गम में बदल गया। बताया गया कि सोमवार को गांव के 5 से 6 बच्चे कादलकुर्मी पंचायत सचिवालय के पास कोयल नदी में स्नान करने गए थे, जिसमें दो बच्चों की मौत गहरे पानी में जाने से हो गया है। वहीं, अन्य बच्चे किसी तरह बच निकले हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

आस-पास के लोगों में मातम का माहौल पसरा
मृतकों में प्रिया कुमारी उम्र 9 वर्ष पिता सखीचंद साव, रूबी कुमारी उम्र 8 साल पिता अशोक यादव शामिल है। घटना की सूचना पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी के निर्देश पर एएसआई सुबीर किस्कू घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों में मातम का माहौल पसर गया। मृत बच्चियों के घर कोहराम मचा है। पूरे गांव में रंगों का पर्व होली मातम में बदल गया है

error: Content is protected !!