BIG NEWS : चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन में जोरदार धमाका, झुलसकर 4 बच्‍चों की मौत, मां-बाप गंभीर

मेरठ: मोदीपुरम इलाके में शनिवार देर रात बड़ी घटना हो गई। इस हादसे के बारे में जानकर आप विचलित हो जाएंगे। दरअसल चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन में ब्लास्ट होने से पूरे घर में आग लग गई। कमरे में मौजूद लोगों को कुछ सोचने-समझने का मौका ही नहीं मिला। परिवार के 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से 4 बच्चों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, बच्चों के मां-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद पूरे मोहल्‍ले में हड़कंप मचा हुआ है।

 



पुलिस ने बताया कि घर में मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। इस दौरान चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने से मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया था। धमाका इतना तेज हुआ कि आग ने बिस्‍तर और पर्दों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। कमरे में मौजूद चारों बच्चे आग में फंस गए। बच्चों में बचाने में माता-पिता भी झुलस गए। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

रात 2 बजे से सुबह 4 बजे के बीच हुईं मौतें
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में कल्लू (5), गोलू (6), निहारिका (8) और सारिका (12) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनके पिता जॉनी मेडिकल कॉलेज में और मां बबिता एम्स में वेंटिलेटर पर हैं। बेटी निहारिका और बेटे गोलू की रात 2 बजे मौत हुई। बड़ी बहन सारिका की सुबह 4 बजे और सुबह 10 बजे सबसे छोटे बेटे कल्लू ने भी दम तोड़ दिया। सभी का मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

Related posts:

error: Content is protected !!