इस वजह से पहले धर्मेंद्र से शादी करने के खिलाफ थीं हेमा मालिनी, कहा था- वो गुड लुकिंग थे लेकिन…

नई दिल्ली : बॉलीवुड में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी हमेशा से बेहद पसंदीदा रही है. पर्दे पर जब भी दोनों साथ नजर आए तो दर्शकों का दिल जीत लिया. असल जीवन में भी इनकी प्रेम कहानी के किस्से खूब चर्चा में रहे. पत्नी और चार बच्चे होने के बावजूद धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर आ गया और वह उन्हें पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो गए. खबरों की मानें तो धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने लिए धर्म तक बदल लिया था. हालांकि आप इस बात को जान कर हैरान रह जाएंगे कि हेमा पहले धर्मेंद्र से शादी नहीं करना चाहती थीं.

 



हेमा मालिनी ने खुद किया था खुलासा

सिमी गरेवाल के शो में एक बार हेमा मालिनी ने खुद इस बात को कबूल किया कि, शुरू में, वह धर्मेंद्र से शादी करने के विचार के सख्त खिलाफ थी, भले ही वह उनसे बहुत प्यार करती थीं. उन्होंने कहा, ‘कोई भी कह सकता है कि वह बहुत अच्छे दिखने वाले आदमी हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उस व्यक्ति से शादी करनी होगी. इसलिए, मैंने उसके साथ काम करना जारी रखा, लेकिन इस इरादे से बिल्कुल नहीं कि मैं इस व्यक्ति से शादी करने जा रही हूं. मैं कहीं न कहीं सोचती थी कि अगर मुझे शादी ही करनी है तो मैं उनके जैसे किसी से ही शादी करूंगी. वह नहीं, निश्चित रूप से नहीं. लेकिन ऐसा हुआ, आप इसमें कुछ नहीं कर सकते.’

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

ऐसे लिया फैसला

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया, काफी समय बिताया जिससे उनका रिश्ता मजबूत हुआ. उन्हें वह दिन अच्छी तरह याद है जब उन्होंने धर्मेंद्र से अचानक शादी करने के लिए कहा था और वह तुरंत तैयार हो गए थे. उन्होंने कहा, “यो तो साफ है कि कोई भी माता-पिता इस तरह की शादी पसंद नहीं करेंगे. लेकिन मेरे लिए कुछ और तय करना मुश्किल था. मैं उनके काफी करीब थी, हम इतने लंबे समय तक साथ थे और अचानक किसी और से शादी के बारे में सोचना, मुझे नहीं लगता कि यह सही है. इसलिए मैंने उन्हें फोन किया और कहा, ‘तुम्हें अब मुझसे शादी करनी होगी.’ उन्होंने कहा, ‘हां, मैं तुमसे शादी करूंगा.’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!