हरिलीला ट्रस्ट ने सबरिया डेरा के बच्चों को बांटे रंग गुलाल, खिल उठे सबके चेहरे, हर साल की तरह 100 से ज्यादा बच्चों के बीच हरिलीला ट्रस्ट लेकर पहुंचा खुशियों के रंग

जांजगीर. होली की पूर्व संध्या पर समाजसेवी ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया एवं सभी सदस्यो ने हर साल की तरह इस साल भी रविवार 24 मार्च को बनारी के सबरिया डेरा के बच्चों के साथ होली की खुशियां साझा की। इस दौरान हरिलीला ट्रस्ट के सचिव जनसेवक अमर सुल्तानिया एवं सभी ट्रस्ट के सदस्य सबरिया डेरा के बच्चों के बीच पहुंचे. इस अवसर पर 100 से ज्यादा बच्चे मौजूद रहे जिन्हें रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी, बाजा, चॉकलेट, गुब्बारे और मुखौटे का वितरण कर होली की शुभकामनाएं दी गईं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस अवसर पर जनसेवक अमर सुल्तानिया ने कहा कि रंगो का यह महापर्व हम सबको एकता, भाईचारे और अपनत्व की प्रेरणा देता है। सभी रंगों का अपना अलग अलग महत्व है. उसी तरह से हम सबका का भी समाज और देश के लिए महत्व है। हम सबकी एकता और सामंजस्य के रंग से देश हमेशा रंगा रहे यही कामना करता हूं और समस्त क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

बनारी के सबरिया डेरा के बच्चे हरिलील ट्रस्ट से होली का तोहफा पाकर चहक उठे। इस दौरान श्रीमती सुनीता सुल्तानिया, श्रीमती पायल सुल्तानिया, अन्विता, आदित्य, हर्ष, अवनी, यशराज, कियारा सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!