JanjgirChampa Murder Arrest : छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया, …इस वजह से और ऐसे वारदात को दिया अंजाम…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के बघौदा गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की तवे से मारकर कर हत्या कर दी है. हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

 



मिली जानकारी अनुसार, बघौदा गांव में पारिवारिक विवाद होने पर छोटे भाई समीर सूर्यवंशी ने अपने बड़े भाई राजू सूर्यवंशी को तवे से मारकर जख्मी कर दिया. इसके बाद परिवार वालों ने जख्मी बड़े भाई को चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जख्मी बड़े भाई राजू सूर्यवंशी की मौत हो गई. पुलिस ने बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई समीर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!