Sakti Big News : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक द्वारा स्कूली छात्रों से कराया गया लिपाई-पुताई का काम, ग्रामीण ने कहा, ‘शिकायत करेंगे’, DEO ने कहा..

सक्ती. जिले के पतेरपालीकला गांव में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक भुवन पटेल द्वारा स्कूली छात्रों से लिपाई-पुताई का काम कराने का मामला सामने आया है. यहां प्रधान पाठक द्वारा स्कूली छात्रों से बाथरूम के बाहर को लिपाई-पुताई कराई गई है.

 



पतेरपालीकला गांव के ग्रामीण दिनेश साहू ने बताया कि मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक भुवन पटेल के द्वारा स्कूल के छोटे बच्चों से लिपाई-पुताई का काम कराया गया है. इसके लिए प्रधान पाठक के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इस पर प्रधान पाठक भुवन पटेल ने कहा कि बहुत समय से स्कूल में साफ-सफाई नहीं हुई थी. इस वजह से स्कूल में पुताई का काम करवाया जा रहा था. इसके लिए एक पेंटर को भी बुलाया गया था, वहीं स्कूल के कुछ उत्साहित बच्चे अपने मन से आकर पुताई करने लगे थे.

इधर, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे ने कहा है कि अगर पतेरपालीकला गांव के स्कूल में प्रधान पाठक के द्वारा छात्रों से पुताई का काम कराया गया है तो नोटिस भेजा जाएगा और जवाब आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!