Jaijaipur Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी व्यक्ति को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 21 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने तुषार गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लखन दिनकर, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी लखन दिनकर के कब्जे से 21 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : वर्तमान में शासक धर्महीन होते जा रहे हैं : यतिराजाचार्य महाराज, श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के तृतीय दिवस श्रोताओं को कराया गया श्रीराम कथा का रसपान

पुलिस ने तुषार गांव निवासी आरोपी लखन दिनकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!