JanjgirChampa Murder Arrest : बेटे से इसकदर परेशान हुई कि मां ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी मां गिरफ्तार, भेजी गई जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के महंत गांव में शराबी बेटे सुनील सूर्यवंशी से उसकी मां अघनबाई, इतनी परेशान हो गई कि उसने कुल्हाड़ी से अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी मां अघनबाई को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, महंत गांव का युवक सुनील सूर्यवंशी अपनी मां से शराब पीने के रुपये मांगता था और बाइक नहीं चलाने देने की बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा किया. फिर बाइक और टीवी में तोड़फोड़ कर अपनी मां से मारपीट कर रहा था. इस दौरान तैश में आकर मां अघनबाई ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!