Sakti News : सक्ती में PM नरेंद्र मोदी ने दिखाई ‘शक्ति’, कांग्रेस पर जमकर बोला जुबानी हमला, मोदी ने सरकार की उपलब्धि गिनाई… ये भी कही बड़ी बातें… डिटेल में पढ़िए…

सक्ती. सक्ती के जेठा में भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद महारैली का आयोजन किया गया. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित किया और जनता को योजनाओं से अवगत कराया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल और भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े सहित भाजपा के कार्यकर्ता और 12 विधानसभा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे.

 



यहां सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोसा, कांसा, कंचन की नगरी के नाम से जांजगीर-चाम्पा का नाम शुमार है, इस धरती को मेरा प्रणाम है. उन्होंने कहा कि रामनामी समुदाय के लोगों का भी आशीर्वाद मुझे मिला. रामनामी समाज अपनी भक्ति, भजन और श्रीराम के लिए समर्पण के लिए जाना जाता है. रामनामी समाज के पूर्वजों ने डेढ़ सौ साल पहले बता दिया था कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कब होगी. सबने मान लिया था कि राममंदिर नहीं बनेगा, लेकिन उस उम्मीद को पूरा करने का काम भाजपा ने किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते कहा कि कांग्रेस वाले तो बुलावे के बाद भी नहीं आए. धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद भी पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी हुई है. ये कांग्रेस की डीएनए में हैं. दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छिनना पड़े तो एक सेकेंड भी नहीं लगाएंगे. कांग्रेस ने खुद की तिजोरी भरी है. भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि मुझे जनता की आशीर्वाद पर अटूट भरोसा है.

इसी भरोसे पर पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, फिर एक बार फिर मोदी सरकार बनाना है. मैं बिना छुट्टी लिए काम करता हूं. जनता ही मेरा परिवार हैं. लोकतंत्र को कोई नहीं बदल सकता, जम्मू-कश्मीर में आज भारत का संविधान चलता है, पहले कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि संविधान चलेगा, लेकिन भाजपा ने यह कर दिखाया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

उन्होंने आगे कहा कि देश में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे, 5 साल तक मुफ्त राशन चलती रहेगी, 5 लाख का निशुल्क इलाज लोग करा पाएंगे. आपको बता दें कि सक्ती जिले में प्रधानमंत्री का यह दौरा आजादी के बाद पहला दौरा है, इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों में गजब का उत्साह देखा गया.

कांग्रेस के पास देश के लिए कोई विजन नहीं है. ड्रोन कंट्रोल आने वाला है, नारेबाजी नहीं की, जनता से नाता जोड़ा है. 2014 के बाद देश की तस्वीर बदली है. उन्होंने जनता से तीसरी बार भरोसा जताने की बात कही. कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा कि देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हालत बदतर है, ऐसे में देश को आगे एनडीए गठबंधन ले जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!