Sakti Arrest : जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को फगुरम चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

सक्ती. फगुरम चौकी पुलिस ने भदरी भांठा से जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को गिरफ्तार किया है और तीनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 2 हजार 240 रुपए और 52 पत्ती ताश बरामद किया है.



फगुरम चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी लालमणी यादव, दिलेश्वर प्रसाद टंडन उर्फ आलू और छोटू यादव के कब्जे से 2 हजार 240 रूपये और 52 पत्ती ताश बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Murder Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक की हत्या के मामले में फरार 2 नाबालिग लड़के सहित 3 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बाइक जब्त

पुलिस ने जुआरी जुआरी लालमणी यादव, दिलेश्वर प्रसाद टंडन उर्फ आलू और छोटू यादव के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!